हिसाब-किताब
बिल बनाते-बनाते आपकी दुकान का हिसाब
आप जो भी बिल, ख़रीद, भुगतान और ख़र्च दर्ज करते हैं, वह अपने आप हिसाब में चला जाता है। रात को कोई दूसरा बही-खाता नहीं लिखना: रोज़ का हिसाब, हर ग्राहक का बकाया, मुनाफ़ा और GST, सब पहले से तैयार।
शुरुआत मुफ़्त। कोई कार्ड नहीं चाहिए।
हाथ में नकद, और किसका कितना बाक़ी
डैशबोर्ड पर आज की बिक्री, ग्राहकों से कितना मिलना है और सप्लायरों को कितना देना है, हाथ में नकद, और बैंक और UPI में कितना है, सब दिखता है।
देखें कैसे: ऐप में कहाँ क्या है
रोज़ का हिसाब
एक नज़र में पूरा दिन: नकद और बैंक में आया-गया पैसा, अभी गल्ले में कितना होना चाहिए, और हर बिल, भुगतान और ख़र्च क्रम से। उधार की बिक्री लिस्ट में दिखती है, पर आए पैसों में नहीं जुड़ती।
देखें कैसे: रोज़ का हिसाब: आज का नकद
मुनाफ़ा-घाटा
एक नज़र में मुनाफ़ा: बिक्री में से ख़रीद और ख़र्च घटाकर, आज का, महीने का, वित्त वर्ष का या शुरू से अब तक का, हरे रंग में प्लस या लाल रंग में माइनस के साथ। रिपोर्ट में और गहराई से: महीने या वित्त वर्ष का मुनाफ़ा-घाटा, बिके माल की लागत गिनकर, और क़िस्म के हिसाब से ख़र्च के साथ।
देखें कैसे: डैशबोर्ड, मुनाफ़ा और GST
GST, रिटर्न के लिए तैयार
बिलों पर लिया और ख़रीद पर दिया GST, हर दर के हिसाब से, CGST, SGST और IGST अलग-अलग, और भरने के लिए बाक़ी GST। बिल B2B और B2C में वैसे ही बँटते हैं जैसे महीने का रिटर्न माँगता है, और HSN कोड के हिसाब से जुड़ते हैं।
देखें कैसे: डैशबोर्ड, मुनाफ़ा और GST
आपके अकाउंटेंट के लिए फ़ाइलें
एक टैप में GSTR-1 फ़ाइल डाउनलोड होती है, जिसे GST पोर्टल का ऑफ़लाइन टूल पढ़ता है (रेगुलर GST वाली दुकान के लिए), और Excel में खुलने वाली लिस्ट भी: बिल, ख़रीद, HSN सारांश, और सामान व ग्राहक के हिसाब से बिक्री।
देखें कैसे: डैशबोर्ड, मुनाफ़ा और GST
ख़र्च, क़िस्म के हिसाब से
किराया, सैलरी, बिजली बिल, गाड़ी-भाड़ा, चाय-नाश्ता: हर महीने का ख़र्च क़िस्म के हिसाब से जुड़ता है, और रोज़ के हिसाब और मुनाफ़े में गिना जाता है।
देखें कैसे: ख़र्च लिखें
ख़रीद, और सप्लायरों को कितना देना है
सप्लायर का बिल उसके नंबर और तारीख़ के साथ दर्ज होता है, माल की आपकी लागत पर, उस पर दिए GST के साथ, और माल स्टॉक में जुड़ जाता है। उन्हें जो देना बाक़ी है, वह दर्ज रहता है, और "सप्लायर को भुगतान करें" से वह चुकता हो जाता है।
देखें कैसे: सप्लायर से ख़रीद
अपनी दुकान में आज़माएँ
शुरुआत मुफ़्त। कोई कार्ड नहीं चाहिए।
मुफ़्त शुरू करें